Accident News: ट्रोले ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

post 853 (1)

कोटपूतली। जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा नारेडा बाईपास स्थित गोपालपुरा पुलिया के पास हुआ, जहां एक ट्रोले ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बाईपास के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित रहा।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से वार्ता कर समझाइश की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात बहाल कराया गया।

इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।