Rajasthan: भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

post 889 (1)

मोहनगढ़ (जैसलमेर)। रामपुरा रोड स्थित बालिका स्कूल के पास बुधवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से हुआ, जिसमें दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सागर (28) और सुरेंद्र (20) मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान रामपुरा रोड पर बालिका स्कूल के निकट एक तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर मोहनगढ़ थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दोनों युवकों को निजी वाहन की सहायता से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं, ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

खबर अपडेट की जारी है…