बीकानेर: इस मामले में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, जल्दी होगा खुलासा

5

बीकानेर: इस मामले में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, जल्दी होगा खुलासा

बीकानेर। पूगल क्षेत्र में बरामद हुई 70 करोड़ रुपए की हेरोइन तस्करी मामले में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। पुलिस जल्दी ही इस मामले में खुलासा करेगी। पाली में सोजत निवासी खेताराम मेघवाल खाजूवाला बॉर्डर से स्कूटी पर 70 करोड़ रुपए की 14 किग्रा हेरोइन लेकर जा रहा था। इस दौरान नील गाय से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जो पीबीएम अस्पताल में भर्ती है। पुलिस को मौके से स्कूटी और 14 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद हुई।

खेताराम के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई है जिससे पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। इसके अलावा स्कूटी मालिक पाली निवासी राकेश के बारे में भी छानबीन की गई है। हेरोइन तस्करी के नेटवर्क का भी पता चला है जिसे तस्दीक किया जा रहा है। जल्दी ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी। पुलिस ने खेताराम का आपराधिक रिकॉर्ड भी जुटाया है। स्कूटी मालिक राकेश के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज हैं ।