बीकानेर में इस जगह बस से उतरकर सड़क पार कर रही छात्रा की मौत

6

बीकानेर में इस जगह बस से उतरकर सड़क पार कर रही छात्रा की मौत

बीकानेर के पांचू थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। यह घटना कूदसू गांव के पास हुई, जहां बस से उतरकर सड़क पार कर रही छात्रा को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी चचेरी बहन भी घायल हुई है। मृतका की पहचान अनीता पुत्री सांवरलाल के रूप में हुई है। वह अपनी चचेरी बहन कविता के साथ नोखा से भादूओं की ढाणी आ रही थी। सुबह करीब 11:30 बजे भादूओं की ढाणी के पास बस से उतरने के बाद दोनों छात्राएं सड़क पार कर रही थीं।

इसी दौरान पांचू की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल छात्राओं को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नोखा ले जाया गया। वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीकानेर के पीबीएम ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पीबीएम में इलाज के दौरान दोपहर करीब 1 बजे अनीता ने दम तोड़ दिया।

You may have missed