बीच बाजार में चलते-चलते ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, स्कूटी सवार नीचे उतर कर बचाई जान

11

बीच बाजार में चलते-चलते ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, स्कूटी सवार नीचे उतर कर बचाई जान

बीकानेर शहर के रोशनी घर चौराहे पर शुक्रवार को चलती ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में स्कूटी पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। स्कूटी सवार समय रहते नीचे उतर गया, जिससे वह सुरक्षित बच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मशक्कत कर आग बुझाई। घटना के दौरान कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूटी रोशनी घर चौराहे से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग फैल गई।

स्कूटी सवार ने तुरंत स्कूटी रोकी और खुद को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण कुछ देर तक वहां ट्रैफिक की आवाजाही भी प्रभावित रही। घटना के बाद एक बार फिर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बैटरी सुरक्षा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हाल के दिनों में तेज गर्मी के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाएं सामने आती रही हैं। बीकानेर में इससे पहले भी वाहनों में आग लगने के मामले सामने आ चुके हैं।

You may have missed