बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

12

बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

बीकानेर। जिले के जामसर थाना क्षेत्र के गांव सवाईसर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल को गांव सवाईसर निवासी पटवारी उर्फ चंदरू राम (49) पुत्र गड्डी देवी नायक ने अपने घर पर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर जामसर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के परिजनों ने बताया कि घटना से पहले किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका नहीं जताई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।