बीकानेर: ढाणी में सोता रहा परिवार, चोर जेवरात व नकदी लेकर हुए फरार

post 1945 (1)

बीकानेर: देशनोक थाना क्षेत्र के केसरदेसर जाटान गांव में चोरी की वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने एक किसान की ढाणी को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, गांव निवासी हरखाराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। परिवादी ने बताया कि आधी रात को अज्ञात चोर उसकी ढाणी में घुस गए और वहां से सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब 2 लाख 15 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।

देशनोक थाना प्रभारी सुमन शेखावत ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एएसआई हनुमंत सिंह को सौंपी गई है।