10वीं बोर्ड में बड़ा बदलाव, अब साल में दो बार होगी परीक्षा, मुख्य परीक्षा के बाद मिलेगा दूसरा अवसर

जयपुर: 10वीं बोर्ड परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया गया है। अब विद्यार्थियों को साल में दो बार परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। मुख्य परीक्षा के बाद दूसरा मौका भी दिया जाएगा, जिससे असफल छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिल सकेगा।
बोर्ड ने पूरक परीक्षा व्यवस्था को समाप्त कर दिया है और सीबीएसई की तर्ज पर नई प्रणाली लागू की है। इसके तहत फरवरी में मुख्य बोर्ड परीक्षा आयोजित होगी, जबकि इसके बाद दूसरी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
नई व्यवस्था के तहत दोनों परीक्षाओं के अंकपत्र अलग-अलग जारी किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को अपने परिणाम में सुधार करने का मौका मिलेगा। बोर्ड का मानना है कि इस बदलाव से ड्रॉप आउट दर में कमी आएगी और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिल सकेंगे।
शिक्षा सुधार की दिशा में इसे बोर्ड का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।