खाजूवाला: स्कूल एज्युकेशन वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम को दिया

खाजूवाला, राजस्थान में सत्र 2025-26 समाप्त होने के बावजूद निजी शिक्षण संस्थानों को आरटीई के तहत मिलने वाला भुगतान अब तक जारी नहीं किया गया है। इससे स्कूल संचालकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। निजी स्कूल संचालकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्या रखते हुए बताया कि 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन पिछले सत्र का भुगतान लंबित होने के कारण संस्थानों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई स्कूलों के पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी पर्याप्त धनराशि उपलब्ध नहीं है।
ज्ञापन जिला कलेक्टर, कमिश्नर और उपखंड अधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया, जिसमें सरकार से मांग की गई है कि सत्र 2025-26 का आरटीई भुगतान जल्द जारी किया जाए, ताकि स्कूलों का संचालन सुचारु रूप से जारी रह सके।
ज्ञापन सौंपने के दौरान सुनील सिहाग, सुनील डोगरा, राजाराम कस्वां, अनिल कस्वां, सुमित भोगड़िया, मुकेश कुमार, पृथ्वी गोदारा, दिनेश, सुरेन्द्र और राज कुमार ठोलिया सहित अन्य निजी स्कूल संचालक उपस्थित रहे।