खाजूवाला: 22 केवाईडी में विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने किया विकास कार्यो का लोकार्पण

खाजूवाला, ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को सरकार की योजनाओं से रूबरू करवाने तथा 23 से 25 मई तक जयपुर में होने वाले ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से पंद्रह दिवसीय ग्राम रथ अभियान मंगलवार को ग्राम रथ खाजूवाला पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 22 केवाईडी पहुंचा। यहां खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल भी उपस्थित रहे। डॉ मेघवाल ने गुरुद्वारा में मत्था टेका। इसी के साथ ही विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया।

सरपंच प्रतिनिधित्व प्यारेलाल काला ने बताया कि ग्राम पंचायत 22 केवाईडी में बुधवार को ग्राम रथ पहुंचा वही यहां जनसुनवाई में खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल पहुंचे। इनके साथ उपखण्ड अधिकारी पंकज गढ़वाल विकास अधिकारी गोपाराम भी मौजूद रहे। जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर मौके पर निस्तारण किया गया। चौपाल में मूल भूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे पानी बिजली छाए रहे। 43 परिवाद प्राप्त हुए जिसमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उपखण्ड अधिकारी पंकज गढ़वाल ने बताया कि ग्राम रथ अभियान कार्यक्रम में सभी अधिकारियों को इसके अनुसार गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। रथों के साथ कला जत्था भी रहा, जो योजनाओं को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। इस दौरान अभियान से जुड़े 14 विभागों की योजनाओं से संबंधित सामग्री का वितरण भी किया गया। विधायक डॉ मेघवाल ने 22 केवाईडी स्थित गुरुद्वारे के पास सामुदायिक भवन व गेट मय चार दिवारी, 22 केवाईडी व 13 केवाईडी आंगनबाड़ी भवन, सार्वजनिक वाचनालय निर्माण कार्य 22 केवाईडी, अंबेडकर पार्क के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य कार्यो का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर प्रगट सिंह, हरबंश सिंह, महंगा सिंह, भंवर टेलर, भूराराम, बलविंदर पाठी, शिव खुड़िया, सुखराम, मंगत राम, अमृत फौजी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।