खाजूवाला: ईंट भट्टे पर अचानक लगी आग, दो श्रमिक झुलसे, पीबीएम अस्पताल रेफर

post 1474 (1)

खाजूवाला क्षेत्र के 5 केएलडी स्थित एक ईंट भट्टे पर काम करते समय अचानक आग लगने से दो मजदूर झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अन्य मजदूरों ने तुरंत दोनों घायलों को खाजूवाला उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मजदूर भट्टे पर जलाई का काम कर रहे थे, तभी अचानक आग तेज़ी से भड़क उठी और वे उसकी चपेट में आ गए। हादसे में 35 वर्षीय धर्मेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं दूसरे घायल मजदूर राजेंद्र का इलाज खाजूवाला उप जिला अस्पताल में जारी है।

घटना के बाद ईंट भट्टों पर काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।