बीकानेर: पानी के कुंड में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत

post 1471 (1)

बीकानेर। नोखा के पांचू थाना क्षेत्र के काहिरा गांव में एक दर्दनाक हादसे में युवक की पानी के कुंड में डूबने से मौत हो गई। परिवादी परमाराम जाट ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका 25 वर्षीय भाई सतूराम घर के पास बने जल कुंड से पानी निकालने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया।

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान सतू राम का शव जल कुंड में तैरता हुआ मिला, जिसे बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।