बीकानेर: खेत में स्प्रे के असर से बिगड़ी तबीयत, उपचार के दौरान किसान की मौत

post 1543 (1)

बीकानेर: श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के सातलेरा गांव निवासी 50 वर्षीय मघाराम पुत्र हेमाराम मेघवाल की कीटनाशक स्प्रे के असर से तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को मघाराम अपने खेत में काकड़ियों की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे चक्कर आने लगे। हालत खराब होने पर वह खेत की मेड़ पर बैठ गया, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे बीकानेर रेफर कर दिया, जहां 15 अप्रैल को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के बेटे मुकेश कुमार की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच थानाधिकारी कश्यप सिंह द्वारा की जा रही है।