CSK को लगा एक और बड़ा झटका, अब ये स्टार खिलाड़ी भी हुआ पूरे IPL से बाहर!

post 1545 (1)

IPL 2026: पांच बार की चैम्पियन Chennai Super Kings (CSK) के लिए Indian Premier League 2026 का सफर लगातार चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। पहले ही टीम MS Dhoni की फिटनेस को लेकर इंतजार कर रही थी, इसी बीच अब एक और बड़ा झटका लगा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन PTI की रिपोर्ट में इस खबर की पुष्टि की गई है।

कैसे लगी चोट?

रिपोर्ट के अनुसार, खलील अहमद को क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशी) में ‘ग्रेड-2 टियर’ हुआ है। 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्सके खिलाफ मैच के दौरान उन्हें दाहिने कूल्हे में दर्द महसूस हुआ था। जांच में सामने आया कि यह गंभीर मांसपेशी चोट है, जिससे उबरने में 10 से 12 हफ्तों का समय लग सकता है। ऐसे में उनका इस सीजन में वापसी करना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है।

धोनी की वापसी पर अपडेट:-

वहीं, धोनी की फिटनेस को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले से वापसी कर सकते हैं। धोनी प्री-सीजन कैंप के दौरान पिंडली में खिंचाव के कारण बाहर चल रहे थे। हालांकि, 18 अप्रैल को हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में उनके खेलने की संभावना नहीं है।

CSK का अब तक का प्रदर्शन:-

इस सीजन में चेन्नई का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें शुरुआती तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इसके बाद दिल्ली और कोलकाता के खिलाफ लगातार जीत दर्ज कर टीम ने वापसी के संकेत दिए हैं।

सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का फॉर्म में आना टीम के लिए सकारात्मक संकेत है, लेकिन इसके बावजूद पॉइंट्स टेबल में CSK अभी भी 8वें स्थान पर बनी हुई है।