बीछवाल के खुला बंदी शिविर से बंदी हुआ फरार, हाजिर लेने पर पता चला

बीछवाल के खुला बंदी शिविर से बंदी हुआ फरार, हाजिर लेने पर पता चला
बीकानेर। शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र में बना खुला बंदी शिविर से एक बंदी भागने की घटना हुई है। इस संबंध में खुला बंदी शिविर बीछवाल के जेल प्रहरी विष्णु कुमार मीणा की रिपोर्ट पर बीछवाल पुलिस थाने में बंदी सुजानगढ़ निवासी दीपक पुत्र श्रीचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। रिपोर्ट में बताया कि सजा भुगत रहे दंडित बंदी दीपक खुला शिविर बीछवाल चयन किये जाने पर 28 मई को बंदी खुला शिविर बीछवाल में सजा भुगतने के लिए भिजवाया गया था। 21 मई की शाम पांच बजे बंदियों की औचक हाजरी लेने पर बंदी दीपक उपस्थित नहीं मिला। दीपक खुला बंदी शिविर बीछवाल से फरार हो गया। बीछवाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई सुरेंद्र कुमार को सौंपी है।