पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, पीबीएम में पीठ में धंसे चाकू को सर्जरी कर निकाला

10

पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, पीबीएम में पीठ में धंसे चाकू को सर्जरी कर निकाला
हनुमानगढ़। भट्टा कॉलोनी में एक महिला पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि घरेलू विवाद के चलते उसके पति ने उस पर हमला किया। हमले में महिला की पीठ में चाकू इतनी गहराई तक धंस गया कि उसे निकालने के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में ऑपरेशन करना पड़ा। यह घटना भट्टा कॉलोनी निवासी परमजीत कौर के साथ हुई। उन पर कथित तौर पर उनके पति परमजीत सिंह ने हमला किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर परमजीत कौर पर चाकू से कई वार किए। हमले में चाकू उनकी पीठ के निचले हिस्से में गहराई तक धंस गया।

सर्जरी कर निकाला शरी में फंसा चाकू
घायल परमजीत कौर को परिवार और आसपास के लोगों की मदद से एम्बुलेंस से तुरंत बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीकानेर रेफर किया गया था। पीबीएम अस्पताल में डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम ने परमजीत कौर की गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल ऑपरेशन किया। काफी देर तक चली सर्जरी के बाद उनके शरीर में फंसा चाकू सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया। ऑपरेशन के बाद महिला को ट्रोमा सेंटर में भर्ती कर गहन निगरानी में रखा गया है।