06 मई बुधवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन

06 मई 2026, बुधवार का दिन कई राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। सुबह 07:52 बजे तक चतुर्थी तिथि प्रभावी रहेगी, जिसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी। नक्षत्रों की स्थिति देखें तो दोपहर 03:54 बजे तक मूल नक्षत्र रहेगा, इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा।
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार इस दिन सिद्ध, बुधादित्य, मालव्य, वाशि और सुनफा जैसे शुभ योग बन रहे हैं। इन योगों का लाभ विशेष रूप से वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा। वहीं वृश्चिक राशि वालों के लिए रुका हुआ धन मिलने के प्रबल संकेत हैं।
चंद्रमा पूरे दिन धनु राशि में गोचर करेंगे। शुभ कार्यों के लिए सुबह 07:00 से 09:00 और शाम 05:15 से 06:15 तक का समय अनुकूल रहेगा। दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस दौरान नए काम की शुरुआत से बचना उचित रहेगा। आइए जानते है सभी राशियों का राशिफल—
मेष राशि
दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और गुप्त स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा, वहीं सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
- शुभ रंग: लाल
- शुभ अंक: 9
वृषभ राशि
दिन मिलाजुला रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। रिश्तों में समझदारी से काम लेना जरूरी होगा।
- शुभ रंग: सफेद
- शुभ अंक: 2
मिथुन राशि
दिन सामान्य लेकिन लाभकारी रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा और व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
- शुभ रंग: हरा
- शुभ अंक: 5
कर्क राशि
दिन थोड़ा धीमा रह सकता है। काम में बाधाएं आ सकती हैं, इसलिए अधिक मेहनत करनी होगी। प्रेम जीवन में भी हल्की निराशा संभव है।
- शुभ रंग: सफेद
- शुभ अंक: 7
सिंह राशि
दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा और अधिकारी प्रभावित होंगे। प्रेम जीवन में भी खुशियां रहेंगी।
- शुभ रंग: सुनहरा
- शुभ अंक: 1
कन्या राशि
समझदारी से काम लेने का दिन है। मेहनत से सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
- शुभ रंग: हरा
- शुभ अंक: 6
तुला राशि
दिन खुशियों भरा रहेगा। यात्रा और नए संपर्क बन सकते हैं। आर्थिक लाभ के योग हैं, हालांकि प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव संभव है।
- शुभ रंग: नीला
- शुभ अंक: 8
वृश्चिक राशि
दिन आपके पक्ष में रहेगा। रुका हुआ धन मिलने से राहत मिलेगी और नई योजनाएं बनेंगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
- शुभ रंग: मैरून
- शुभ अंक: 3
धनु राशि
दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। आय के साथ खर्च भी बढ़ेंगे। रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत है।
- शुभ रंग: पीला
- शुभ अंक: 4
मकर राशि
दिन सामान्य रहेगा। काम का दबाव अधिक रहेगा और खर्च बढ़ सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ संभव है।
- शुभ रंग: काला
- शुभ अंक: 10
कुंभ राशि
दिन अच्छा रहेगा। काम की सराहना मिलेगी और व्यापार में लाभ होगा। पारिवारिक मामलों में संयम बनाए रखें।
- शुभ रंग: नीला
- शुभ अंक: 11
मीन राशि
दिन शानदार रहेगा। बुद्धिमानी से लिए गए फैसले लाभ देंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग: केसरिया
- शुभ अंक: 12
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।