25 जून गुरूवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन

post 882 (1)

हिंदू पंचांग के अनुसार 25 जून, गुरुवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी रहेगी। एकादशी तिथि रात्रि 8:10 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि प्रारंभ होगी। दोपहर 4:29 बजे तक स्वाति नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद विशाखा नक्षत्र का प्रभाव शुरू हो जाएगा। चंद्रमा पूरे दिन तुला राशि में गोचर करेंगे।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार गुरुवार को वाशि योग, सुनफा योग, आनंदादि योग, शंख योग, बुधादित्य योग और शिव योग का विशेष संयोग बन रहा है। वहीं मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि के जातकों को भद्र राजयोग का लाभ मिलने की संभावना है, जिससे करियर, व्यापार और मान-सम्मान में वृद्धि के योग बनेंगे।

पंचांग और शुभ मुहूर्त

  • तिथि: रात्रि 8:10 बजे तक निर्जला एकादशी, बाद में द्वादशी
  • नक्षत्र: शाम 4:29 बजे तक स्वाति, फिर विशाखा
  • चंद्रमा: तुला राशि में
  • शुभ समय: सुबह 7:00 से 8:00 बजे तथा शाम 5:00 से 6:00 बजे तक
  • राहुकाल: दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक
  • यात्रा दिशा: दक्षिण दिशा शुभ

मेष राशि

व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।

वृषभ राशि

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में ग्राहकों का विश्वास बढ़ेगा। कार्यस्थल पर आपकी रणनीति और कार्यशैली की सराहना होगी।

मिथुन राशि

रुका हुआ भुगतान मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए समय अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि

व्यापार और नौकरी दोनों में धैर्य रखने की आवश्यकता है। मानसिक तनाव से बचें और महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि

कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे। मित्रों और परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे।

कन्या राशि

धन संबंधी मामलों में सतर्कता बरतें। व्यापार में अपेक्षित लाभ नहीं मिलने से चिंता हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक एकाग्रता रखनी होगी।

तुला राशि

चंद्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए ग्राहक और अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में लक्ष्य आसानी से पूरे होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

विदेशी संपर्कों और ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि

नई तकनीक और योजनाओं से व्यापार को लाभ मिलेगा। नौकरी में स्वतंत्र रूप से कार्य करने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

मकर राशि

व्यापारिक सौदों और मीटिंग्स में सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। अधूरे कार्य पूरे होने के योग हैं।

कुंभ राशि

नई नौकरी और करियर के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में बड़े सौदों से लाभ होगा। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक संतोष मिलेगा।

मीन राशि

व्यापार में आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। विद्यार्थियों को लापरवाही से बचते हुए पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।