Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें आज की नई कीमतें

post 96 (1)

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को तेजी देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुएं हरे निशान में कारोबार करती नजर आईं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार के दौरान सोने का भाव 439 रुपये की बढ़त के साथ 1,52,571 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जानकारों के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की खबरों के बीच निवेशकों की नजर बाजार पर बनी हुई है। हालांकि मजबूत अमेरिकी प्राइवेट पेरोल आंकड़ों के कारण फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोर हुई है, जिससे सोने की तेजी सीमित रही।

चांदी की कीमतों में भी मजबूती दर्ज की गई। एमसीएक्स पर चांदी 1,745 रुपये की तेजी के साथ 2,55,010 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखाई दी।

वैश्विक बाजार में भी सोने के दाम बढ़त के साथ ट्रेड करते नजर आए। कॉमेक्स पर सोना 9.50 डॉलर की मजबूती के साथ 4,703.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि गोल्ड स्पॉट 4,696 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

चांदी की वैश्विक कीमतों में भी तेजी बनी रही। कॉमेक्स पर चांदी 0.69 डॉलर बढ़कर 77.99 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, वहीं सिल्वर स्पॉट 77.64 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।

उधर कच्चे तेल की कीमतों में भी बढ़त दर्ज की गई। डब्ल्यूटीआई क्रूड 95.71 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड करीब 102 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखाई दिया।