Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में तेजी, चांदी भी चमकी, जानें आज की नई कीमतें

post 1540 (1)

Gold Silver Price Today: गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुएं हरे निशान पर कारोबार करती नजर आईं, जिससे निवेशकों का रुझान फिर से सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ता दिख रहा है।

MCX पर सोना हुआ महंगा:-

एमसीएक्स (MCX) पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 0.56 फीसदी यानी 861 रुपये की बढ़त के साथ 1,54,809 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी में भारी तेजी:-

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल देखने को मिला। एमसीएक्स पर चांदी 1.19 फीसदी यानी 2,993 रुपये की तेजी के साथ 2,54,735 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

वैश्विक बाजार में भी तेजी का असर:-

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई। कॉमेक्स पर सोना 0.54 फीसदी (26.10 डॉलर) बढ़कर 4,849.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा, जबकि गोल्ड स्पॉट 0.75 फीसदी (35.86 डॉलर) की तेजी के साथ 4,826.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

चांदी की अंतरराष्ट्रीय कीमतें भी चढ़ीं:-

कॉमेक्स पर चांदी 1.25 फीसदी (1 डॉलर) बढ़कर 80.63 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी। वहीं, सिल्वर स्पॉट 1.88 फीसदी (1.49 डॉलर) की तेजी के साथ 80.44 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया।

कच्चे तेल में भी हल्की तेजी:-

कच्चे तेल की कीमतों में भी बढ़त दर्ज की गई। WTI क्रूड 0.47 फीसदी (0.43 डॉलर) चढ़कर 91.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि ब्रेंट क्रूड 0.08 फीसदी (0.08 डॉलर) की मामूली तेजी के साथ 95.01 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

भू-राजनीतिक तनाव का असर:-

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर बाजारों पर साफ दिख रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका द्वारा ईरानी जहाजों की आवाजाही पर दबाव बनाए जाने से स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। हालांकि, दोनों देशों के बीच बातचीत के जरिए तनाव कम करने की कोशिशें भी जारी हैं।