Gold Silver Price Today: सोने में गिरावट, चांदी में तेजी; जानें आज की नई कीमतें

post 1525 (1)

Gold Silver Price Today: बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना लाल निशान पर कारोबार करता दिखा। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोना 413 रुपये टूटकर 1,54,404 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच संभावित बातचीत की खबरों से बाजार पर असर पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अगले दो दिनों में पाकिस्तान में ईरान के साथ बातचीत फिर शुरू हो सकती है, जिससे निवेशकों का रुझान प्रभावित हुआ है।

चांदी में मजबूती:-

सोने के उलट चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। एमसीएक्स पर चांदी 0.46 फीसदी यानी 1,157 रुपये बढ़कर 2,53,907 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आई।

वैश्विक बाजार का हाल:-

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम दबाव में रहे। कॉमेक्स पर सोना 0.06 फीसदी यानी 3 डॉलर गिरकर 4,847.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 4,823.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

दूसरी ओर, चांदी की वैश्विक कीमतों में बढ़त देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी 0.50 फीसदी बढ़कर 79.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंची, जबकि सिल्वर स्पॉट भी करीब इसी स्तर पर ट्रेड करता दिखा।

कच्चे तेल में मिला-जुला रुख :-

कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार को उतार-चढ़ाव देखा गया। WTI क्रूड 0.36 फीसदी गिरकर 90.95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि ब्रेंट क्रूड 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 95.08 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया।

You may have missed