Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज की नई कीमतें

post 1906 (1)

Gold Silver Price Today: आज सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू वायदा बाजार में सोना लाल निशान में कारोबार करता नजर आया। शुरुआती ट्रेडिंग में एमसीएक्स पर सोने का भाव करीब 0.13% यानी 190 रुपये गिरकर 1,51,531 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अभी भी बाजार पर बना हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं, और हाल ही में होर्मुज क्षेत्र में जहाज पर हमले की खबर ने अनिश्चितता बढ़ा दी है। हालांकि, लगातार ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद अब निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं, जिससे कीमतों में दबाव देखा जा रहा है।

चांदी में भी तेज गिरावट:-

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली। एमसीएक्स पर चांदी करीब 0.59% यानी 1,469 रुपये टूटकर 2,45,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

वैश्विक बाजार में भी दबाव:-

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। कॉमेक्स पर सोना करीब 0.25% गिरकर 4,681.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि स्पॉट गोल्ड 4,669.17 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड करता नजर आया।

वहीं, चांदी की बात करें तो कॉमेक्स पर इसका भाव 0.65% गिरकर 75.08 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि स्पॉट सिल्वर 74.61 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार करता दिखा।