Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी; जानें आज की नई कीमतें

post 194 (1)

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज हल्की तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुएं हरे निशान पर कारोबार करती नजर आईं।

शुरुआती कारोबार में Multi Commodity Exchange (MCX) पर सोने का भाव 0.14 फीसदी यानी 209 रुपये की बढ़त के साथ 1,49,259 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

विशेषज्ञों के अनुसार, Federal Reserve द्वारा ब्याज दरों में लगातार तीसरी बार कोई बदलाव न करने के फैसले के बाद सोने में वैल्यू बाइंग देखने को मिल रही है। 29 अप्रैल को फेड ने ब्याज दर को 3.5%–3.75% के दायरे में बरकरार रखा, जिससे निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ा है।

हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के चलते सोने की तेजी सीमित रही। WTI Crude Oil करीब 3.37 फीसदी की बढ़त के साथ 110.5 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा, जबकि Brent Crude 6.41 फीसदी उछलकर 125.6 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

चांदी में भी तेजी:-

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी मजबूती देखने को मिली। MCX पर चांदी का भाव 0.51 फीसदी यानी 1,218 रुपये बढ़कर 2,39,472 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करता दिखा।

वैश्विक बाजार का हाल:-

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रुख मिला-जुला रहा। COMEX पर सोना 4,561.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा, जबकि स्पॉट गोल्ड हल्की गिरावट के साथ 4,543.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

वहीं, चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी दर्ज की गई। COMEX पर चांदी 72.37 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी, जबकि स्पॉट सिल्वर 71.81 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया।