Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी भी टूटी; जानें आज की नई कीमतें

post 617 (1)

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक और घरेलू बाजारों में कमजोरी के चलते दोनों कीमती धातुओं के भाव नीचे आ गए। गुड रिटर्न्स के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह 9:40 बजे 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 4,300 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोना 3,950 रुपये टूटकर 1,36,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 3,230 रुपये गिरकर 1,11,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

चांदी में 10 हजार रुपये की बड़ी गिरावट

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली। दिल्ली में चांदी का हाजिर भाव 10,000 रुपये घटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

क्यों टूटी कीमतें?

विशेषज्ञों के अनुसार ईरान-इजराइल तनाव के बीच अब अमेरिका और ईरान के बीच भी हमले शुरू हो गए हैं, जिससे मध्य पूर्व में हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। इसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा है और क्रूड ऑयल में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं डॉलर की मजबूती और बढ़ती महंगाई की आशंकाओं के कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को ऊंचे स्तर पर बनाए रखने या बढ़ाने की संभावना बढ़ी है। उच्च ब्याज दरें सोने पर दबाव डालती हैं। यही कारण हैं कि कीमतों में गिरावट आई है।

बड़े शहरों में आज सोने के रेट:-

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,50,550₹1,38,000₹1,15,700
मुंबई₹1,48,860₹1,36,450₹1,11,640
दिल्ली₹1,49,010₹1,36,600₹1,11,790
कोलकाता₹1,48,860₹1,36,450₹1,11,640
बेंगलुरु₹1,48,860₹1,36,450₹1,11,640
हैदराबाद₹1,48,860₹1,36,450₹1,11,640
केरल₹1,48,860₹1,36,450₹1,11,640
पुणे₹1,48,860₹1,36,450₹1,11,640
वडोदरा₹1,48,910₹1,36,500₹1,11,690
अहमदाबाद₹1,48,910₹1,36,500₹1,11,690
जयपुर₹1,49,010₹1,36,600₹1,11,790

एमसीएक्स पर भी गिरावट:-

एमसीएक्स पर सुबह 9:48 बजे सोने का वायदा भाव 1.58 फीसदी या 2,401 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,042 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी का वायदा भाव 2,783 रुपये टूटकर 2,35,745 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

वैश्विक बाजार में भी दबाव:-

कॉमेक्स पर सोने का भाव 79.40 डॉलर की गिरावट के साथ 4,207 डॉलर प्रति औंस और गोल्ड स्पॉट 77.33 डॉलर टूटकर 4,183.52 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी का कॉमेक्स भाव 64.19 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर स्पॉट 64.11 डॉलर प्रति औंस पर रहा।