पत्नी को आईफोन दिया, किस्त भरने के लिए चोर बना:सोने-चांदी के गहने चुराए

पत्नी को आईफोन दिया, किस्त भरने के लिए चोर बना:सोने-चांदी के गहने चुराए
पाली में एक युवक ने पत्नी को आईफोन-13 गिफ्ट किया। लोन पर खरीदे गए आईफोन की 7 हजार रुपए किस्त आ रही थी। शुरुआत में उसने किस्त भर दी, लेकिन फिर पैसों की कमी होने लगी। इस पर युवक चोर बन गया और एक घर से सोने-चांदी के गहने चुरा लिए।
आरोपी युवक घर से नए कपड़े और होम थिएटर भी उठाकर ले गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया- उसकी पत्नी को होम थिएटर और नए कपड़े भी पसंद है, ऐसे में वह सोने-चांदी के गहनों के साथ पत्नी के लिए कपड़े और होम थिएटर भी ले गया था।
पुलिस ने आरोपी युवक से सारा सामान जब्त कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक का मेडिकल करवाया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया। मामला शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र का है।