बीकानेर: एकबार फिर अज्ञात चोरों ने सूने मकान को मनाया अपना निशाना, आभूषण व नगदी लेकर हुए फरार

12

बीकानेर: एकबार फिर अज्ञात चोरों ने सूने मकान को मनाया अपना निशाना, आभूषण व नगदी लेकर हुए फरार
बीकानेर। मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा एक सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार सब्जी मंडी के पीछे टावर वाली गली, बनियों की बाड़ी, बंगला नगर निवासी मेघराज डागा पुत्र प्रेमराज डागा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी के अनुसार 26 मई की रात करीब 11:40 बजे अज्ञात चोर उनके घर के ताले तोडक़र अंदर घुस गए और सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी चोरी कर ले गए।घटना का पता चलने पर परिवादी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You may have missed