बदमाशों ने 25 लाख रुपये की रंगदारी के मामले में कैम्पर गाड़ी को घर का गेट तोडकर अंदर घुसाकर लाठी सरियों से किया हमला

बदमाशों ने 25 लाख रुपये की रंगदारी के मामले में कैम्पर गाड़ी को घर का गेट तोडकर अंदर घुसाकर लाठी सरियों से किया हमला
बीकानेर। जसरासर थाना क्षेत्र के कुचौर अगुणी गांव में घर में घुसकर मारपीट, तोडफ़ोड़ और 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कुचौर अगुणी निवासी 32 वर्षीय मुल्तानाराम जाट ने जसरासर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट के अनुसार यह घटना रात करीब 8 बजे हुई। मुल्तानाराम अपने दो बेटों के साथ खेत जाने के लिए घर से निकले थे। आरोप है कि घर के बाहर रतीराम और हरिराम जाट सहित कुछ अन्य लोगों ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में उनकी मोटरसाइकिल गिर गई और मुल्तानाराम और उनके बच्चों के साथ मारपीट की गई।
शिकायत में बताया गया कि हमलावर एक कैम्पर गाड़ी से घर का गेट तोडक़र अंदर घुस गए। उन्होंने लाठी-सरियों से हमला किया। बीच-बचाव करने आए मुल्तानाराम के भाई मुन्नीराम के साथ भी मारपीट की गई।आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जाते समय उन्होंने मुल्तानाराम से 25 लाख रुपए की मांग की और जान से मारने की धमकी भी दी।पुलिस ने मुल्तानाराम की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई भागीरथराम को सौंपी गई है।