फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग को बुलाया, फिर सुनसान मकान में किया रेप

3

फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग को बुलाया, फिर सुनसान मकान में किया रेप

टोंक। राजस्थान के टोंक जिले में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के अनुसार 19 दिसंबर को प्रार्थिया ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग पुत्री को युवक इंस्टाग्राम पर बातचीत के माध्यम से परेशान कर रहा था। रिपोर्ट में बताया गया कि 10 दिसंबर को युवक ने लड़की से मिलने के लिए बुलाया। जब उसने मना किया, तो युवक ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डर के कारण लड़की युवक के साथ मोटरसाइकिल पर चली गई। इस दौरान दो अन्य युवक, जो युवक के दोस्त थे, दूसरी मोटरसाइकिल पर उसके साथ थे।
लड़की को सुनसान मकान में ले जाया गया, जहां युवक ने रेप किया।

You may have missed