Rajasthan: भजनलाल सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात, पढ़े पूरी खबर

Rajasthan: भजनलाल सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात, पढ़े पूरी खबर

Rajasthan News: भजनलाल सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर दुग्ध उत्पादकों को मुख्यमंत्री दुग्ध संबल योजना के तहत बड़ी सौगात मिलेगी। 152 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे DBT के माध्यम से 24 जिले के दुग्ध संघों के किसानों के खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

आज दोपहर मेड़ता में आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राशि का DBT करेंगे। इस योजना से प्रदेश के करीब 4.5 लाख दुग्ध उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा।

जयपुर डेयरी से जुड़े दुग्ध उत्पादक किसानों को सर्वाधिक 67.95 करोड़ रुपए का लाभ मिलेगा। वहीं अन्य जिलों में राशि का वितरण इस प्रकार होगा:

  • अजमेर: 11.53 करोड़ रुपए
  • अलवर: 4.59 करोड़ रुपए
  • बांसवाड़ा: 81.05 लाख रुपए
  • बारां: 25.12 लाख रुपए
  • बाड़मेर: 94.49 लाख रुपए
  • भरतपुर: 94.84 लाख रुपए
  • भीलवाड़ा: 16.99 करोड़ रुपए
  • बीकानेर: 5.16 करोड़ रुपए
  • चितौड़गढ़: 5.54 करोड़ रुपए
  • चूरू: 1.15 करोड़ रुपए
  • जैसलमेर: 1.38 करोड़ रुपए
  • जालोर: 1.96 करोड़ रुपए
  • कोटा: 2.81 करोड़ रुपए
  • पाली: 3.68 करोड़ रुपए
  • झालावाड़: 1.55 करोड़ रुपए
  • जोधपुर: 2.37 करोड़ रुपए

Scroll to Top