Crime News: शादी समारोह में आए युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Crime News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सांगानेर सदर क्षेत्र से सामने आया है, जहां नैनवा गांव निवासी चेतराम गुर्जर की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, चेतराम एक शादी समारोह में शामिल होने जयपुर आया था, लेकिन यह यात्रा उसकी जिंदगी की आखिरी साबित हुई।
पुरानी रंजिश बनी वजह:-
बताया जा रहा है कि चेतराम का अपने ही गांव के कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसे अकेला पाकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चेतराम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जांच में जुटी पुलिस:-
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
(खबर अपडेट की जा रही है)