भाजपा नेता के बेटे व भतीजे की बाइक को कार ने मारी टक्कर, एक की हालात नाजुक

भाजपा नेता के बेटे व भतीजे की बाइक को कार ने मारी टक्कर, एक की हालात नाजुक
परतापुर-बांसवाड़ा मुख्य मार्ग पर वजवाना के पास दोपहर करीब 2 बजे एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान भाजपा के निवर्तमान एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र राठौड़ के बेटे नरेश राठौड़ और भतीजे मीर के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क से दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और एम्बुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, नरेश राठौड़ की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि मीर के पैर में फ्रैक्चर है। दोनों युवकों के सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को उदयपुर रेफर कर दिया गया।