बीकानेर में इस जगह हथियारों के साथ दो तस्कर पकड़े, ये किया बरामद 

10

बीकानेर में इस जगह हथियारों के साथ दो तस्कर पकड़े, ये किया बरामद 

बीकानेर जिले के जसरासर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा, 10 कारतूस, दो खाली खोखे और एक बाइक बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित सोनी उर्फ सौरभ (32), निवासी वडोदरा (गुजरात) और नाथूराम सुथार (31), निवासी मेनसर थाना जसरासर जिला बीकानेर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस, दो खाली खोखे और एक बाइक बरामद की गई।

 
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हथियार कहां से लाए गए थे और इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जिलेभर में अवैध हथियारों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नवनीत मीणा और वृत्ताधिकारी लूणकरणसर नरेश सिंह के सुपरविजन में जसरासर थानाधिकारी आलोक सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ा।