बीकानेर: अवैध धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

post 18 (1)

बीकानेर। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नयाशहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को धारदार अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन और नयाशहर थानाधिकारी कविता पूनिया के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रख रही थी। इसी दौरान 28 जून को संसोलाव तालाब के पास संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर अनीष गहलोत पुत्र सोहनलाल गहलोत की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार अवैध हथियार बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी कविता पूनिया, शेरसिंह, शीशराम, रामकिशन, प्रहलाद राम शामिल रहें। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।