बीकानेर: करंट लगने से युवक की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा

post 530 (1)

बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र में खेत में कार्य करते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा 2 जून को बंबलू की रोही में हुआ। मृतक के पिता सुखदेव चमार ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र सेमीराम खेत में सिंचाई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

You may have missed