बीकानेर: महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या; पुलिस जांच में जुटी

post 412 (1)

बीकानेर। जिले के बज्जू थाना क्षेत्र के ग्रांधी गांव में एक महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्रांधी निवासी जीतसिंह पुत्र भगवानसिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी पत्नी ने रविवार रात घर के पीछे बने छप्पर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही बज्जू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू की। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है तथा मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।

You may have missed