बीकानेर: दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण भिडंत, एक चालक की मौत; दूसरा मौके से फरार

post 324 (1)

बीकानेर। कोलायत क्षेत्र के झझू गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। एएसआई लखपत सिंह ने बताया कि कोलायत-झझू मार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, फरार चालक की तलाश भी शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के बाद सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया, जिसे बहाल करने के लिए पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क किनारे हटवाने की कार्रवाई शुरू की।

You may have missed