बीकानेर: एक नंबर पर संचालित हो रही थीं दो स्कूल बसें, प्रिंसिपल और संचालक पर मुकदमा दर्ज

post 413 (1)

श्रीडूंगरगढ़। एक ही नंबर से संचालित दो स्कूल बसों को लेकर सामने आए मामले में अब जांच ने नया मोड़ ले लिया है। जानकारी के अनुसार, नवंबर माह में घूमचक्र सर्कल के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक निजी शिक्षण संस्थान की दो स्कूल बसों को जब्त किया था। आरोप है कि दोनों बसें एक ही पंजीकरण नंबर RJ07PB0196 से संचालित की जा रही थीं।

मामले में पुलिस ने दोनों बसों को सीज कर न्यायालय के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया है। रिपोर्ट के अनुसार बस संचालक, चालक, शिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल और संस्था संचालक के खिलाफ स्कूल वाहन संचालन में कथित अनियमितता, बच्चों की सुरक्षा को खतरे में डालने और परिवहन विभाग को राजस्व हानि पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच थाना अधिकारी कश्यप सिंह द्वारा की जा रही है।