बीकानेर: 47 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

post 415 (1)

बीकानेर: सेरूणा थाना क्षेत्र के बींझासर गांव में एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 47 वर्षीय आसाराम पुत्र गोदुराम जाट ने सोमवार को अपने खेत में बनी ढाणी में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक के पुत्र मुखराम की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मामले की जांच एएसआई जगदीश प्रसाद द्वारा की जा रही है।

You may have missed