बीकानेर: चोरों ने घर को बनाया निशाना, नकदी व आभूषण लेकर फरार, मामला दर्ज

post 41 (1)

बीकानेर: बज्जू थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोर एक घर से नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, चक 2 एमडीएम (बी) मोडायत निवासी श्रीराम पुत्र जेठाराम बिश्नोई ने बज्जू थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि रात के समय अज्ञात चोर उसके घर में घुस गए और नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए।

सुबह घटना का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में भी जांच की जा रही है।