IPL Big Deal: $1.65 अरब में Rajasthan Royals बिकी, मित्तल फैमिली खरीदार, पूनावाला साझेदार

post 42 (1)

जयपुर। आईपीएल की दुनिया में एक बड़ी कारोबारी डील सामने आई है। शानदार प्रदर्शन कर रही राजस्थान रॉयल्स अब नए निवेशकों के साथ नई दिशा में आगे बढ़ने जा रही है। स्टील उद्योगपति लक्ष्मी एन मित्तल और उद्योगपति आदर पूनावाला ने टीम को खरीदने का अंतिम समझौता कर लिया है। यह सौदा करीब 1.65 अरब डॉलर में हुआ है।

डील की मुख्य बातें:-

राजस्थान रॉयल्स के पहले मालिक मनोज बडाले थे। उन्होंने यह टीम 2008 में करीब 67 मिलियन डॉलर में खरीदी थी। अब टीम की वैल्यू बढ़कर 1.65 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। प्रस्तावित डील के तहत मित्तल परिवार के पास करीब 75 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि आदर पूनावाला लगभग 18 प्रतिशत हिस्सेदारी लेंगे। शेष 7 प्रतिशत हिस्सेदारी मौजूदा निवेशकों के पास रहेगी, जिनमें मनोज बडाले भी शामिल हैं।

इसके साथ ही अब राजस्थान रॉयल्स के बोर्ड में लक्ष्मी एन मित्तल, आदित्य मित्तल, वनिशा मित्तल-भाटिया, आदर पूनावाला और मनोज बडाले शामिल होंगे।

अन्य फ्रेंचाइजी भी शामिल:-

यह डील सिर्फ आईपीएल टीम तक सीमित नहीं है। इसके तहत दक्षिण अफ्रीका की पार्ल रॉयल्स और कैरेबियन की बारबाडोस रॉयल्स भी शामिल हैं। तीनों टीमों की कुल एंटरप्राइज वैल्यू को मिलाकर यह सौदा तय किया गया है।

मंजूरी के बाद पूरी होगी प्रक्रिया:-

इस डील को बीसीसीआई, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और अन्य संबंधित संस्थाओं की मंजूरी के बाद 2026 की तीसरी तिमाही (Q3) तक पूरा होने की संभावना है।

टीम पर क्या होगा असर:-

इस निवेश के बाद राजस्थान रॉयल्स को नया मैनेजमेंट और मजबूत वित्तीय समर्थन मिलेगा। इससे टीम के प्रदर्शन, ब्रांड वैल्यू और फैन एंगेजमेंट में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।