बीकानेर: शराब समझकर कीटनाशक पीने से 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत

post 40 (1)

बीकानेर। महाजन थाना क्षेत्र के रेख मेघाना गांव में शराब समझकर कीटनाशक पीने से 38 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रेख मेघाना वार्ड नंबर दो निवासी कालूराम (38) पुत्र पुराराम नायक के भतीजे रामस्वरूप ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि कालूराम को शराब पीने की आदत थी। एक मई की रात करीब आठ बजे उसने नशे की हालत में घर में रखा कीटनाशक पदार्थ शराब समझकर पी लिया।

इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। घटना की जानकारी परिजनों को अगले दिन दो मई की सुबह हुई, जिसके बाद उसे तुरंत लूणकरणसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान कालूराम की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।