IMD Alert: 70KM की रफ्तार से आएगा ‘महातूफान’! 4-10 मई तक आंधी और आकाशीय बिजली का ‘डबल अटैक’

post 39 (1)

IMD Alert: राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से 4 मई को राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, जयपुर, बीकानेर, भरतपुर और अजमेर संभाग में 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल सकती है। तेज हवाओं के साथ बारिश और मेघगर्जन की भी संभावना है। हाल ही में आए तूफान में जन-धन का नुकसान हो चुका है, ऐसे में प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

10 मई तक बदला रहेगा मौसम:-

आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तापमान में गिरावट के चलते लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि 10 मई के बाद फिर से हीटवेव का असर बढ़ने की संभावना जताई गई है।

संभागवार पूर्वानुमान (4–10 मई):

4–5 मई: जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर व कोटा संभाग में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

6–7 मई: उदयपुर संभाग में मेघगर्जन व हल्की बारिश की संभावना

8–10 मई: जोधपुर व बीकानेर के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज हवाएं जारी रह सकती हैं

सावधानी जरूरी:-

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 4 मई को आंधी-तूफान का प्रभाव सबसे अधिक रह सकता है। कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा आवश्यक सावधानी बरतें।