बीकानेर: स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत

बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीकानेर रोड पर भामटसर पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों लोग उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों में एक किशोर भी शामिल बताया जा रहा है।
हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि स्कॉर्पियो भी बुरी तरह टूट गई। टक्कर के बाद दोनों शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही नोखा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।