बीकानेर: संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस का एक्शन, 8 लोग डिटेन

post 1510 (1)

बीकानेर। जिले में संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में नापासर थाना पुलिस ने हिमतासर रोही स्थित एक कूलर फैक्ट्री के पास दबिश देकर कुछ लोगों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। पुलिस के अनुसार, मौके से पांच महिलाओं और तीन पुरुषों को डिटेन किया गया।

थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ धारा 170 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है।