बीकानेर: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, कीटनाशक सेवन की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

post 361 (1)

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ठुकरियासर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक सेवन करने से मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार ठुकरियासर निवासी 44 वर्षीय सुंदर देवी पत्नी कोजूराम नायक की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर रतनलाल ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।