बीकानेर: पेड़ से फंदा लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

post 358 (1)

बीकानेर। नोखा के जसरासर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा खेत में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुचोर आथूनी गांव निवासी भंवरलाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका भाई शंकरलाल परिवार सहित खेत में अलग ढाणी बनाकर रहता था। गुरुवार रात खाना खाने के बाद वह ढाणी में सोने चला गया। देर रात उसने खेत में स्थित खेजड़ी के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may have missed