बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ सहित एक तस्कर गिरफ्तार

post 144 (1)

बीकानेर जिले में पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में संचालित ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत पांचू थानाधिकारी राजीव रॉयल की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साधुना गांव निवासी दीपाराम जाट को 27 ग्राम से अधिक स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है, जिससे सप्लाई चैन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अब तस्करों के पूरे गठजोड़ को तोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है। वहीं गिरफ्तार तस्कर से स्मैक खरीदकर नशा करने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

You may have missed