बीकानेर: पीबीएम अस्पताल क्षेत्र में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर 7 एंबुलेंस सीज, रेहड़ी और ठेले हटवाएं

post 06

बीकानेर: पीबीएम अस्पताल क्षेत्र में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर 7 एंबुलेंस सीज, रेहड़ी और ठेले हटवाएं

बीकानेर: सडक़ सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस द्वारा शहर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को यातायात प्रभारी नरेश निर्वाण के नेतृत्व में टीम ने पीबीएम अस्पताल क्षेत्र में सघन कार्रवाई की। अभियान के दौरान अस्पताल परिसर और आसपास सडक़ किनारे लगे रेहड़ी-ठेले हटवाए गए तथा भविष्य में सडक़ पर अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई।

कार्रवाई के दौरान यातायात पुलिस ने करीब 83 एंबुलेंस और 50 अन्य वाहनों के दस्तावेजों की जांच की। जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर 7 एंबुलेंस को सीज किया गया, जबकि 15 अन्य वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी ने बताया कि सडक़ सुरक्षा माह के तहत आमजन को नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती भी जारी रहेगी।

You may have missed