बीकानेर: करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

post 342 (1)

बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में काम के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार भीनासर निवासी जगदीश पुत्र रामचंद्र कुम्हार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका भाई नरसिंह पुत्र रामचंद्र कुम्हार खत्तूरिया कॉलोनी स्थित सुरजपुरा क्षेत्र में मदनलाल धतरवाल के मकान पर मजदूरी का कार्य करने गया था। बताया गया कि 20 मई की सुबह करीब 10 बजे से 10:30 बजे के बीच काम के दौरान पानी की मोटर चालू करते समय अचानक उसे करंट लग गया, जिससे वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा।

घटना के बाद वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत मकान मालिक और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन और साथी मजदूर नरसिंह को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।