बीकानेर: तेज रफ्तार टैक्सी ने दंपती को मारी टक्कर, घायल

बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में दंपती घायल हो गए। घटना कोठारी अस्पताल के पास की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, परिवादी महेश शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 13 अप्रैल को सुबह करीब 6 बजे उनकी कार को एक लोड बॉडी टैक्सी चालक ने तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी।
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि महेश शर्मा और उनकी पत्नी सुधा को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आईं। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच एएसआई हंसराज को सौंप दी गई है।